फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में रहा हाई अलर्ट, रातभर चली सघन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर की गई थी बैरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को पहले ही रोकने की थी रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार रात से ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर बैरिकेड लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। विशेष रूप से जंतर-मंतर जाने वाले युवाओं से पूछताछ की गई और उनके सामान की तलाशी ली गई।
पुलिस ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से पहले ही उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोकने की रणनीति अपनाई। सफदरजंग एयरपोर्ट, अफ्रीका एवेन्यू, विनय मार्ग, निजामुद्दीन, ओखला, जामिया नगर, आईटीओ, शंकर रोड, आर.के. पुरम, जेएनयू और मिंटो रोड समेत कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात जंतर-मंतर की ओर बढ़ने वाले कई लोगों को पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दोहराया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि चेकिंग नियमित और कानूनी सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नीले गुंबद इलाके के पास तीन बदमाशों को हथियार और चाकू के साथ पकड़ा गया था, जो चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसी इनपुट को देखते हुए राजधानी में एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें