डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसक हो गए हैं। हिंसा की आग दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई है। समर्थक जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। दिल्ली के सात इलाकों में हिंसा की खबर है। दिल्ली में हिंसा के बाद ऐहतिहात के तौर पर हापुड़, गाजियबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। हिंसा और भड़कने की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने एनसीआर में सभी बस सेवाएं रोक दी हैं।
बाबा के भक्तों ने दिल्ली के आनंद विहार, नंद नगरी, गोकुलपुरी, शहादरा, ख्याला, मायापुरी इलाकों में हिंसा की है। नंद नगरी और गोकुलपुरी में दो बसों में आग लगा दी गई है। जहांगीरपुरी, मंडावली और ख्याला में डीटीसी बसें फूंक दी गई हैं। यहां से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। आगजनी और तोड़फोड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#RamRahimVerdict: Delhi Transport Corporation has suspended bus services to NCR due to incidents of arson
— ANI (@ANI) August 25, 2017
रीवा एक्सप्रेस के 2 बोगी में लगाई आग
बाबा के समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो खाली बोगियों में भी आग लगा दी है। गाजियाबाद के लोनी में भी एक बस फूंक दी गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
हिंसा फैलाने के आरोप में 4 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा के मुताबिक, दिल्ली में हिंसा के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है।
#Delhi: Two empty rakes of Rewa Express at Anand Vihar Terminal railway station set on fire: Northern Railway Spox Neeraj Sharma
— ANI (@ANI) August 25, 2017
अलग-अलग इलाकों में भक्त इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में हिंसा और भड़कने की आशंका के चलते राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली से होकर हरियाणा जाने वाली 74 बसें रोक दी गई हैं।
91 एक्सप्रेस और 120 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, बस सेवाएं भी ठप
राम रहीम को जेल भेजने के अदालत के फैसले से फैली हिंसा के बीच हरियाणा और पंजाब को दिल्ली से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को 91 एक्सप्रेस व 120 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बीच में रोका गया। रेल प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों को संचालन दोबारा हो सकेगा। दिल्ली से रोहतक जाने वाली सभी ट्रेनें शनिवार तक कैंसिल कर दी गई हैं। हरियाणा और पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द किया है। रेलवे ने राजधानी, शताब्दी समेत 91 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, एक को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ 17 ट्रेनों को बीच में रोका गया है, जबकि तीन ट्रेनें पंजाब से नहीं चलेंगी।
Almost 250 trains cancelled. All trains going towards Rohtak cancelled for tomorrow: Neeraj Sharma, CPRO, Northern Railway #RamRahimVerdict pic.twitter.com/KDaPCLaE5q
— ANI (@ANI) August 25, 2017
दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर रोक लगी
आगजनी की घटनाओं के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर फिलहाल अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है। शुक्रवार को भी लाहौर बस सेवा दिल्ली नहीं पहुंची। क्योंकि अमृतसर से अंबाला होते हुए हरियाणा से गुजरने वाले हाइवे को पार कर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा दिल्ली पहुंचती है। रास्ता में अप्रिय घटना को देखते हुए बस सेवा पर रोक लगा दी गयी है।
गाजियाबाद में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
बाबा के उग्र समर्थकों द्वारा गाजियाबाद के लोनी में हिंसा के बाद वहां धारा 144 लगा दी गई है। डीएम ने शनिवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
#RamRahimVerdict: Ghaziabad District Magistrate directs all schools in the region to remain closed tomorrow.
— ANI UP (@ANINewsUP) August 25, 2017
मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ भी सतर्क हो गई है। मेट्रो में किसी भी तरह का हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर जवानों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे मेट्रो स्टेशनों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही स्टेशनों के बाहर क्विक रिएक्शन टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि जवानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
मेट्रो दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ती है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। हरियाणा और दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बैठक बुलाई और सुरक्षा की समीक्षा की। आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगाने की घटना को देखते हुए अधिकारियों ने इस पर चर्चा की और ऐसे हालात से निपटने के लिए सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने पर विचार विमर्श किया।
केजरीवाल ने की शांति की अपील
इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से शांति की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपवाह पर भरोसा न करने और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
Security tightened at railway stations in Delhi post rape conviction of Dera Chief #RamRahimSingh: Northern Railway Spox Neeraj Sharma
— ANI (@ANI) August 25, 2017