फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर से संबंध बनाने से किया इंकार तो बहुओं को पीटा फिर निर्वस्त्र कर घर से निकाला

Sat, 26 Aug 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावड़ू
विज्ञापन
- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर दो विवाहित बहनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर निवस्त्र कर घर से निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में दोनों बहनों को उपचार के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने पीड़िताओं के पिता के बयान पर पति, सास, ससुर सहित आठ आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला रिवाड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया की उसने अपनी दो बेटियों की शादी 2008 में थाना तावड़ू से की थी। शादी में दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से दहेज की खातिर बेटियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

च‌च‌िया ससुर रखता था गंदी नजर

- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
पीड़ित के अनुसार, ससुराल वालों ने कई बार दोनों बेटियों को घर से निकाला, लेकिन बिरादरी व पंचायत में माफी मांगने पर उसने बेटियों को ससुराल भेजा। इसके बावजूद ससुराल वाले हरकतों से बाज नहीं आए।

आरोप है कि दोनों बेटियां दहेज के अलावा लंबे समय से चचिया ससुर की हरकतों से भी परेशान थीं। आरोपी उन्हें संबंध बनाने पर मजबूर करता था। विरोध पर उनके पति मारपीट करते थे।

23 अगस्त को दोनोें के पति व उनके परिजनों ने मारपीट की। आसपास के लोग के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद 24 अगस्त को चचिया ससुर की हरकतों का विरोध करने पर दोनों को डंडों से पीटकर निवस्त्र कर घर से निकाल दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें