आठ माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी परिवार को मारने की धमकी देकर 12 सितंबर, 2018 में धर्म और नाम परिवर्तन कराकर पीड़िता को ग्रेनो वेस्ट में ले आया। तब से पीड़िता यहां सोसायटी में रह रही थी।
अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने यहां उससे धमकी देकर कुकर्म किया और बच्ची से अश्लीलता की। आरोपी ने एक माह पहले बंदूक दिखाकर उससे दहेज में रुपये की मांग करने का दबाव बनाया, न देने पर आरोपी डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।
भूखा रखने और कपड़े उतारने का भी आरोप
पीड़िता ने एफआईआर में और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे भूखा रखा और अपने समाज के सामने उसके कपड़े उतारकर बेइज्जत किया। आरोपी से संबंध रखने के कारण पीड़िता से उसके परिवार व रिश्तेदारों ने भी नाता तोड़ दिया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत उसने 7 दिसंबर को बिसरख कोतवाली में दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में से बच्ची से अश्लीलता की बात हटाने के लिए कहा।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में 28 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर, किराया नहीं दे पाने के कारण फ्लैट मालिक ने उसकी बिजली काट दी। वह दूध का भी बिल नहीं भर पाई है। मालिक फ्लैट खाली करने के लिए दबाव बना रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम बरेली स्थित आरोपी के घर पर भी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।- पीयूष सिंह, डीएसपी, ग्रेटर नोएडा