फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हेरोइन तस्कर पूजा और सप्लायर नदीम गिरफ्तार, मजदूरों, फेरीवालों, ई-रिक्शा चालकों को बेचते थे नशा

Sat, 18 Apr 2026 07:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

11 अप्रैल को पता चला कि नदीम एक तस्कर पूजा को हेरोइन का खेप देने हस्तसाल विहार आने वाला है। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी उत्तम नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने मजदूरों, फेरीवालों, ई-रिक्शा चालकों को हेरोइन मुहैया कराने वाली महिला तस्कर और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पूजा और सप्लायर की पहचान नदीम के रूप में हुई है। नदीम दिसंबर 2025 को जमानत पर जेल से बाहर निकला। वहीं पूजा का पति डकैती के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि निगरानी से नदीम का पता चला। पुलिस को पता चला कि वह फिर से हेरोइन सप्लाई करना शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल को पता चला कि नदीम एक तस्कर पूजा को हेरोइन का खेप देने हस्तसाल विहार आने वाला है। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से हेरोइन के अलावा करीब 53 हजार रुपये बरामद किए। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें