देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि-हेमराज हत्याकांड में आरोपी रहे तलवार दंपति के इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी हो जाने के बाद अब हेमराज का परिवार न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना चाहता है।
यह जानकारी देते हुए हेमराज के वकील नरेश यादव ने कहा कि हेमराज का परिवार न्याय चाहता है और हम जल्द से जल्द इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना चाहते हैं।
हेमराज के वकील ने आगे बताया कि अभी हम सीबीआई पर नजर रखे हुए हैं। अगर जल्द से जल्द सीबीआई सुप्रीम कोर्ट नहीं जाता तो हम सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
We are watching CBI right now. If they do not move SC as soon as possible, we will then knock the doors of the apex court: Naresh Yadav pic.twitter.com/TNOYAS3Bsw
— ANI (@ANI) October 20, 2017