फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झारखंड में शानदार जीत के बाद केजरीवाल से मिले हेमंत सोरेन, शपथ समारोह का दिया निमंत्रण

Tue, 26 Nov 2024 07:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

झारखंड में शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को (झारखंड में) चुनाव लड़ने और जीतने पर बधाई दी। 
 
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को (झारखंड में) चुनाव लड़ने और जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, मैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को (झारखंड में) चुनाव लड़ने और जीतने पर बधाई देना चाहता हूं, जिस तरह से उन्होंने चुनाव लड़ा, उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया, वह आ गए।'

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा, 'बाहर जाना, संघर्ष का नेतृत्व करना, चुनाव लड़ना हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक था। वे आज मेरे आवास पर आए, मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं और परसों उनका शपथ ग्रहण समारोह है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके अगले पांच साल ठीक से गुजर जाएं। जैसे उन्होंने अब तक झारखंड के लिए बहुत सारे विकास कार्य किए हैं, वे अगले पांच वर्षों में भी विकास यात्रा जारी रखें।'

वहीं, हेमंत सोरेन ने कहा, 'झारखंड में 28 तारीख को सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसलिए आज मैं अरविंद केजरीवाल के निवास स्थानपर उन्हें शपथ समारोह के लिए आमंत्रण देने आया हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें