फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ में 'जो' हुआ उससे डरीं हेमा, नहीं करेंगी रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान मथुरा में हुई धक्का-मुक्की के बाद हेमा मालिनी ने रोड शो करने से तौबा कर ली है। अब अभिनेत्री ने नोएडा में भी रोड शो करने से मना कर दिया है। स्थानीय भाजपा इकाई 10 सितंबर को उनका रोड शो करवाना चाहती थी।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए नोएडा भाजपा इकाई की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रोड शो करने से साफ शब्दों में इंकार कर दिया।

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के निवेदन पर मथुरा सांसद ने प्रचार के लिए 10 सितंबर की तिथि दी थी, लेकिन शर्त रखी थी कि वो सिर्फ जनसभा करेंगी, रोड शो नहीं। सुरक्षा की दृष्टि से रोड शो के दौरान स्थानीय इकाई ऑडी तक उपलब्ध कराने को तैयार थी। ताकि हेमा अकेली गाड़ी में खड़ी हो सकें, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो तैयार नहीं हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन

डर से चुनाव नहीं लड़ने वाली थीं हेमा मालिनी

जानकारी के मुताबिक, मथुरा में लोकसभा चुनाव के दौरान भीड़ से घिर जाने केबाद अभिनेत्री ने रोड शो नहीं करने का निश्चय किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के मुताबिक, मथुरा में रोड शो के दौरान हुई धक्का-मुक्की के बाद हेमा मालिनी इतनी परेशान हो गई थीं कि चुनाव न लड़ने का मन बना लिया था।

चुनाव न लड़ने की जानकारी देने के लिए उन्होंने फोन किया था। इसके तुरंत बाद अभिनेत्री को मनाने के लिए वो उनके पास गए। काफी देर हेमा मालिनी को मनाने के बाद वो चुनाव लड़ने को तैयार हुईं।

तब प्रदेश अध्यक्ष ने वादा किया था कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके भरोसेमंद सुरक्षाकर्मी साथ रहेंगे। बाकायदा इसके लिए मेरठ से विशेष निजी सुरक्षा कर्मी भेजे गए थे, जिनके घेरे में सांसद पूरे चुनाव प्रचार में रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें