अफ्रीकी युवक-युवतियों पर हमले के बाद पुलिस ने अफ्रीकी लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी तरह की समस्या होने पर अफ्रीकी मूल के लोग हेल्पलाइन नंबर 8750871111 और 100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा साउथ-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने सोमवार को अफ्रीकी लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया।
दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार शाम को जारी एक बयान में कहा गया कि पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने वर्मा अफ्रीकी लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में सोमवार दोपहर तीन बजे बुलाई गई थी।