फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो! मैं अमेरिका से बोल रहा हूं, ‘आप’ को वोट दें

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हैलो! मैं अमेरिका से बोल रहा हूं। दिल्ली की तरक्की के लिए साफ-सुथरी सरकार जरूरी है। कांग्रेस और भाजपा की कथनी-करनी में  फर्क है। सिर्फ ‘आप’ ही आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। दिल्ली चुनाव में आप झाड़ू का बटन दबाएं।’
विज्ञापन


सुबह सबेरे या देर रात अगर आपके मोबाइल पर इस तरह की कॉल आती है तो हैरान होने की जरूरत नहीं। दरअसल आम आदमी पार्टी ने कॉलिंग कैंपेन शुरू किया है।

इसके तहत विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय दिल्ली के मतदाताओं को फोन कर पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। अहम बात यह है कि कैंपेन के तहत प्रवासी भारतीयों के अलावा देश के अन्य राज्यों में रहने वाले लोग भी वोट की अपील करने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को फोन करेंगे।
विज्ञापन

आप के पास तो नहीं आई 'आप' की फोन कॉल

इसके तहत पार्टी के डाटा बैंक में मौजूद दिल्ली के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करेगी। पार्टी के मुताबिक इस अभियान से जुड़ने के लिए सबसे पहले संबंधित व्यक्ति को पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है।

पहचान सुनिश्चित करने के बाद पार्टी की दिल्ली इकाई कार्यकर्ता को 20-25 मोबाइल नंबर उपलब्ध कराती है। इसके बाद कार्यकर्ता समय मिलने पर एक दिन में कुछ नंबरों पर कॉल करता है। इस दौरान पार्टी को वोट देने की अपील की जाती है। खास बात यह कि मोबाइल खर्च कार्यकर्ताओं को ही देना होता है।

अभियान से जुड़ी पार्टी नेता अतिशी मरलेना ने बताया कि कॉलिंग अभियान पिछले दिनों शुरू किया गया है। भारत के अलावा इससे अमेरिका, कनाडा, यूके, आस्ट्रेलिया, जापान समेत कई देशों से लोग जुड़ रहे हैं।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी की सभी यूनिट दिल्ली चुनाव में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं। हालांकि उनके पास दिल्ली आने का समय नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर कॉलिंग कैंपेन शुरू किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें