फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर शहर के वाहन बढ़ा रहे दिल्ली में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सिरहौल टोल प्लाजा के बंद होने के बाद अब एक्सप्रेस-वे पर साइबर सिटी के वाहन दिल्ली में जाम बढ़ा रहे हैं। टोल बंद होने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के फैसले ने वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने गुड़गांव से दिल्ली की तरफ  जाने वाले रजोकरी कट को बिना जानकारी के बंद किए जाने से वाहन चालकों के लिए यूटर्न लेना मुश्किल हो गया है। इससे महिपालपुर पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

उल्लेखनीय है कि सिरहौल टोल प्लाजा को दिल्ली हाईकोर्ट के हटाने के आदेश के बाद एनएचएआई जाम से निजात दिलाने के लिए टोल रोड को चौड़ा करने की बात कही थी। जिसमें गुड़गांव से दिल्ली की तरफ टोल के बाद टोल गेट को खोलने के अलावा खुले पड़े नालों को कवर करने के साथ रजोकरी कट को चौड़ा किया जाना था।
विज्ञापन


इसे लेकर एनएचएआई की गुड़गांव पुलिस के साथ भी बैठक हुई। इसमें एंबियंस मॉल के यूटर्न को भी बंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बाकी के काम को जल्द शुरु करने की बात कही गई थी।  टोल पर कब्जे के बाद एनएचएआई ने बिना जानकारी के रजोकरी कट को ही बंद कर दिया।

जिससे एक्सप्रेस-वे पर अब  वाहन चालकों के लिए यूटर्न लेना मुसीबत बन गया है। रजोकरी कट के बंद किए जाने के बाद टोल से यूटर्न के लिए वाहन चालकों को महिपालपुर तक 20 किमी (आना-जाना) का सफर तय करना पड़ रहा है।

इसके चलते रोजाना पीक आवर्स में महिपालपुर में जाम की स्थिति बन रही है। एनएचएआई के इस फैसले को लेकर गुड़गांव प्रशासन तक को जानकारी नहीं है। जिससे वाहन चालकों के लिए अब वाहनों को चलाना भी मुश्किल हो गया है।

कोई साइन बोर्ड नहीं
रजोकरी कट को बंद किए जाने को लेकर एक्सप्रेेस-वे पर एनएचएआई ने कहीं भी कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगा रखा है। इससे वाहन चालकों को दोहरी परेशानी हो रही है। रजोकरी कट बंद होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया चालक रांग साइड से गाड़ी चलाते हैं।

पहले छह टोल गेट पर लग रही लाइन
कट बंद होने के बाद सिरहौल टोल पर दिल्ली जाने वाले वाहन यूटर्न के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिरहौल टोल से सर्विस लेन लेने के लिए पहले छह टोल गेट पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही है जिससे जाम की स्थिति भी बन रही है।

एंबियंस मॉल जाना हुआ मुश्किल
रजोकरी कट को बंद कर देने के बाद एंबियंस मॉल जाने वालों के लिए सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। शंकर चौक के बाद यूटर्न के लिए कोई कट नहीं होने की वजह से वाहन चालकों को महिपालपुर से 20 किमी का यूटर्न लेना पड़ रहा है। इसे देखते हुए वाहन चालक अब शंकर चौक से रांग साइड का भी उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें