फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद सड़क पर उतरे लोग, मथुरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम

Mon, 06 Jan 2020 04:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
faridabad protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद में बीते दिनों डेढ़ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बल्लभगढ़ से गुजरने वाले मथुरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके कारण रास्ते पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही सिटी व सदर थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने के साथ-साथ ट्रैफिक के रूट को भी डायवर्ट किया। लोगों की मांग थी कि आरोपी को फांसी दी जाए। करीब दो बजे तक लोग हाईवे पर ही प्रदर्शन करते रहे, जिसके बाद काफी समझाने पर वे मान गए।

बता दें कि सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय किशोर नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने ले जाकर शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया था। करीब दो घंटे से गायब बच्ची को परिजन तलाशते रहे। इस दौरान आरोपी मासूम को गंभीर हालत में उसके घर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


च्ची की हालत देख उसकी दादी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इस पर परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसकी तलाश की और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में परिजनों ने आरोपी को पकड़ जमकर कर पीटा और घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें