फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, पड़ सकते हैं ओले

Wed, 20 Feb 2019 08:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में देर रात से बारिश हो रही है। कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई तो कई जगह हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से पानी भी भर गया। बारिश के चलते कई दिल्ली और यूपी में कई रास्तों पर जाम लग गया है। 
विज्ञापन


रात करीब 3 बजे से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के हापुड़ में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जाम लग गया है। 

हाईवे पर पिलखुवा से लेकर मसूरी तक जाम लगा है। वाहनों की लंबी कतारें लगीं हैं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

वहीं इस बार फरवरी महीने में लगातार छठवीं बार पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण अगले 72 घंटे में ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव उत्तर-पश्चिमी भारत में दिखाई देगा। तेज हवाओं के साथ बर्फबारी, गर्जन, भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में बताया है कि पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पंजाब के मैदानी भागों में भी 20 और 21 फरवरी को मौसम बेहद खराब रह सकता है। 
Trending Videos

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 20 और 21 फरवरी को उच्च स्तरीय मौसमी गतिविधि हो सकती है। मजबूत पश्चिमी हवाएं अरब सागर से उठने वाली सतह की नम हवाओं से मिलेंगी। इसके बाद जहां पहाड़ों में बर्फबारी होने और मैदान में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश के आसार हैं। 

खराब रह सकते हैं अगले 72 घंटे 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में 21 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में मध्यम वर्षा के साथ बिजली कड़कने और ओले गिरने जैसी मौसमी गतिविधियां घटने का पूर्वानुमान है।

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 20 और 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गर्जन संभव है जबकि राजस्थान में मंगलवार से ही मौसम खराब रह सकता है।
 
विज्ञापन

बीते 24 घंटों में 2.2 मिलीमीटर वर्षा

सोमवार की रात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीते 24 घंटों में दिल्ली के भीतर कुल 2.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर बादल छाए रहे। वहीं धूप की लुकाछिपी जारी रही। 

खराब स्तर की हवा में भी सुधार संभव 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली और आस-पास के शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी से एक पायदान नीचे पहुंच गया है। 20 से 21 फरवरी तक बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता सूचकांक में और भी सुधार आने की संभावना बन सकती है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 221, नोएडा का एक्यूआई 257, गाजियाबाद का एक्यूआई 223, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 212, गुरुग्राम का एक्यूआई 141 रही। 201 से 300 का एक्यूआई स्तर खराब श्रेणी को प्रदर्शित करता है।

पूर्वानुमान और तापमान 
अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हो सकती है। संभव है कि ओलावृष्टि भी हो। 
अधिकतम तापमान : 24.5
न्यूनतम तापमान : 12.0 
सूर्यास्त : शाम छह बजकर 13 मिनट
सूर्योदय : सुबह छह बजकर 55 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें