फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर और मेरठ में भूकंप के झटके, बागपत में था केंद्र

Wed, 20 Feb 2019 08:24 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सुबह-सुबह लोग भूकंप के झटके लगने के बाद घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


सुबह करीब 7:59 बजे, दिल्ली एनसीआर और मेरठ के खरखौदा में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र बागपत में था। 4.0 तीव्रता के साथ आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

विज्ञापन


हिमाचल में भूकंप के झटके, लाहौल में गिरा हिमखंड
इससे पहले हिमाचल के मनाली, चंबा, कांगड़ा और लाहौल में सोमवार तड़के 4.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर में जमीन से 10 किमी नीचे था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। 
विज्ञापन

उधर, झटकों के बाद दोपहर को लाहौल के चोखंग के ग्वाड़ी गांव में सामने की पहाड़ी से हिमखंड गिर गया। इससे वर्ष 2018 में बना पैदल पुल दब गया। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम की मानें तो भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार भूकंप के झटकों का ज्यादा असर जम्मू कश्मीर से सटे हिमाचल के सीमांत इलाकों में रहा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें