फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Mon, 03 Sep 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देशभर में जनमाष्टमी मनाई जा रही है। वहीं मानसून भी खूब मेहरबान है, दिल्ली-एनसीआर समेत पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में आज झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। 

वहीं दिल्ली में रविवार की सुबह से काले बादल छाए थे। कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है, इस वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मानसून सितंबर तक सक्रिय रहेगा।  मानसून जाते-जाते कई राज्यों में कहर बरपा रहा है। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई घंटे से बारिश हो रही है। अभी 24 से 48 घंटों और भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का अभी तक का प्रदर्शन देश के आठ राज्यों को छोड़ कर बाकी राज्यों में सामान्य रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 1 जून से 1 सितम्बर तक सामान्य से मात्र 6 फीसद ही कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश व बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर में बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

मध्य यूपी और बुंदेलखंड में घर ढहने व बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। वहीं, कन्नौज व फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से बाढ़-सी स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें