फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश; लोगों को गर्मी से राहत मिली

Sat, 10 May 2025 12:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने करवट ली। एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
Rain in Delhi - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर में बारिश हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने आज से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि 11-12 मई के दौरान ऊपरी हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, 11-14 मई के दौरान बिहार और ओडिशा, 12-12 मई के दौरान झारखंड और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन



इस महीने की शुरुआत में आईएमडी ने कहा था कि मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिल सकती है। लेकिन कभी-कभी आंधी-तूफान से गर्मी पिछले साल के भीषण स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें