रविवार दोपहर को नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली एसनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी।
मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा अनुमान जताया था। बता दें कि शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आया नगर में 4.6, रिज में 1.8, लोधी रोड़ में 0.2 और पालम में बारिश दर्ज की गई।