फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज से चार दिनों तक भारी बारिश का दौर

Sun, 07 Aug 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आने वाले चार दिन भारी बारिश लेकर आ रहे हैं। भारी बारिश का यह दौर रविवार से शुरू होकर 11 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


इससे मौसम कूल हो जाएगा और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में तो बारिश की शुरुआत शुक्रवार रात से ही हो गई थी। शुक्रवार रात दिल्ली के कुछ इलाकों में कुछ देर ही सही तेज बारिश हुई।

जबकि शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा। जिस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद दोपहर आते-आते तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


हालांकि शाम को उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर पंजाब, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, सोमवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कुछ स्थानों के साथ ही उत्तराखंड और यूपी में कहीं-कहीं तेज बारिश होगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री रहा।

जहां तक बीते 24 घंटों में हुई बारिश की बात है जो पालम मौसम केंद्र पर 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि सबसे अधिक जाफरपुर केंद्र पर 32 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें