फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अनहोनी से बचना है तो 500-1000 के नोट बैंक, डाकघर ले जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Thu, 10 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंक-डाकघरों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
आशंका है कि काफी लोग पुराने नोट जमा कराने आएंगे, ऐसे में हो सकती है लूटपाट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार से खुल रहे बैंकों को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने जिला डीसीपी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि बैंक में किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे। लोग कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें।
विज्ञापन


इसको देखते हुए बैंक, डाकघर व अन्य वित्तीय संस्थानों में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बैंक खुलने को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

गौरतलब है कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद बुधवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहे। बैंक बृहस्पतिवार से खुल रहे हैं। बैंक व डाकघर समेत वित्तीय संस्थानों में पहले दिन पुराने नोटों को जमा कराने वालों की भारी भीड़ हो सकती है।
विज्ञापन


ऐेसे में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि बैंक खुलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सभी जरूरी तैयारियां कर लीं हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

पांच से सात दिन रहेगी तैनाती

एक अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन थाना इलाकों में बैंक हैं, वहां के थानाध्यक्षों को पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात करने के लिए कहा गया है। सुबह से लेकर बैंक बंद होने तक पुलिसकर्मी बैंकों में तैनात होंगे।

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि काफी संख्या में लोग 500 व 1000 के नोट बैंकों में जमा कराने आएंगे, ऐसे में बैंकों के पास लूटपाट की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। 

दिल्ली पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता व संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेन्द्र पाठक का कहना है कि दिल्ली पुलिस ये देख रही है कि 500 व 1000 के नोट बंद होने के बाद कहां-कहां लोग एकत्रित हो सकते हैं। खासकर पेट्रोल पंप, एटीएम बूथ और मदर डेयरी आदि जगहों पर भारी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है।

इन जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात करने के अलावा पेट्रोलिंग की जाएगी। बैंकों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ये देखा जाएगा कि लोगों को पैसा जमा कराने के लिए पर्याप्त समय मिले। कम से कम पांच से सात दिन इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर भी दिखी चौकसी

- फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के नोट पेट्रोल पंप, मदर डेयरी व अस्पताल आदि जगहों पर बुधवार को भी चले। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इन जगहों पर बुधवार सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात थे।

ज्यादातर पंपों पर दो से तीन पुलिसकर्मी बुधवार को तैनात दिखाई दिए। पुलिसकर्मी इस बात पर नजर रखे हुए थे कि कहीं छूटे पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़े आदि की स्थिति पैदा न हो जाए। अस्पतालों में भी पुलिसकर्मी तैनात थे।

झगड़े के बाद बंद करवाया पंप
मंगलवार शाम को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया, तो पेट्रोल पंपों और एटीएम में लोगों की भीड़ बढ़ गई। भारी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच गए, मगर खुले पैसों को लेकर वाहन चालक व पेट्रोल पंप कर्मियों में झगड़ा शुरू हो गया। अमर कॉलोनी थाने के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर रात दस बजे जब कॉल आई थी, तो पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप ही बंद करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें