नौकरशाही छोड़ कर राजनीति में उतरे शाह फैसल ने अपनी हिरासत को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने वाली याचिका को गुरुवार को वापस ले लिया है। इसी के साथ अदालत ने उनकी याचिका को रद्द कर दिया।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से राज्य के तमाम नेता नजरबंद या फिर हिरासत में चल रहे हैं। इनमें पूर्व आईएएस अफसर शाह फैसल भी शामिल हैं।
शाह फैसल दिल्ली से विदेश जाने की तैयारी में थे कि उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। इसी के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने एक मित्र के माध्यम से याचिका डाली थी, जिसे गुरुवार को वापस ले लिया।