delhi cold
- फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला
नए साल पर ठंड से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक रेड अलर्ट जारी होने वाले राज्यों दिल्ली, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहरी, कई स्थानों में सतह पर ठंड और कुछ स्थानों पर गंभीर शीतलहरी का प्रकोप है। यह स्थिति 31 दिसंबर तक बनी रह सकती है। 1 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा में परिवर्तन से समूचे उत्तर भारत में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह रही दृश्यता
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुतबिक लुधियाना में 200 मीटर, दिल्ली, हिसार, नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ और फुर्सतगंज में 500 मीटर दृश्यता रही।