फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखेगा असर, आते-जाते रहेंगे बादल... पर नहीं बरसेंगे; सताएगी गर्मी

Sun, 15 Feb 2026 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आलम यह है कि दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हिमालयी क्षेत्रों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हिमालयी क्षेत्रों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।  

विज्ञापन


शनिवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 10.7, आया नगर में 9.5, लोधी रोड में 9.4 और पालम में 10.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को शाम या रात तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 फरवरी को भी हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोनों दिन बारिश नहीं होगी। इसके बाद 19 और 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 

17 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 15, 18 और 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 16 और 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


फिर खराब हुई हवा, एक्यूआई 230 दर्ज
दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से बयार एक बार फिर खराब हो गई है। ऐसे में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।  दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 276 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 15.16 फीसदी रहा।  सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार हवा पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 212 और पीएम2.5 की मात्रा 102.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें