फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, कल हो सकती है बरसात, फिर पारा 40 के पार

Sun, 12 Apr 2020 04:27 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर दिन बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 13 अप्रैल से पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम विभाग बिन मौसम बारिश की संभावना जता रहा है। इसकी जद में दिल्ली-एनसीआर का पूरा इलाका होगा। इसके बावजूद तापमान में गिरावट आने का अनुमान नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार की तरह रविवार को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन उत्तर पश्चिम से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवाओं की रफ्तार तेज होगी। 13 अप्रैल को हवा की दिशा पश्चिमी होने से बारिश का अनुमान है। इसके बाद हफ्तेभर मौसम साफ रहेगा।

दूसरी तरफ, इस बीच तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान शनिवार के 36 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15 अप्रैल को 40 डिग्री से पार चले जाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी रविवार को इस सीजन में पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इसके 22-24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान लगाया है। तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी से अगले हफ्ते की गर्मी दिल्ली-एनसीआर को परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें