फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हॉटस्पॉटः कोरोना संक्रमित 53 जमाती मिलने के बाद चांदनी महल सील

Sun, 12 Apr 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
चांदनी महल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटव 53 जमाती मिलने के बाद पूरे चांदनी महल इलाके को सील कर दिया गया। वहीं, लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव निकले। इस दौरान पिछले तीन दिन में इलाके में कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हो गई। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण निकलने के बाद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। फौरन लगभग पूरे चांदनी महल इलाके को सील कर दिया गया। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जमातियों की सूचना छिपाने, उनको शरण देने और मस्जिद कमेटियों से जुड़े लोगों के खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर यहां किसी को भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्ठा कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मरकज में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद छानबीन हुई तो पुरानी दिल्ली इलाके में चांदनी महल में 185 देसी और विदेशी जमातियों के अलग-अलग मस्जिदों में छिपे होने का पता। इनमें 138 विदेशी और 47 देसी जमाती थी। विदेशियों में 18 महिलाएं भी थीं जो कुछ लोगों के घरों में रुकी हुई थी। 

इनका पता चलते ही प्रशासन ने छह अप्रैल को 102 जमातियों को निकालकर गुलाबी बाग स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। यहां सभी के सैंपल लिए गए। शुरुआत में 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। बाद में इनकी संख्या 53 हो गई। 

इधर, इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का पता चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डीएम की ओर से पुलिस के अलावा पूरे प्रशासनिक अमले को पुरानी दिल्ली में लगा दिया गया। जिन 13 मस्जिदों से जमातियों को निकाला गया। उन मस्जिदों के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

पुलिस भी हरकत  में आई और मातियों की सूचना छिपाने, उन्हें शरण देने और मस्जिद कमेटियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। लेकिन पुलिस सूत्रों का दावा था कि चांदनी महल मामले में पुलिस 13 से अधिक एफआईआर दर्ज कर चुकी है। 

पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। कौन-कौन इन लोगों के संपर्क में थे, उसकी भी जांच की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम को पूरे इलाके में जांच के लिए लगा दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने-अपने घरों में रहे। इस बीच जिन लोगों में कोरोना का कोई संक्रमण दिखाई दे वह फौरन हेल्थ डिपार्टमेंट या हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे।

मुंडका स्थित बक्करवाला सेंटर में 28 जमाती कोरोना पॉजिटिव

मुंडका थाना इलाके में बनाए गए बक्करवाला क्वारंटीन सेंटर में 28 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 27 जमातियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम आई थी, जबकि एक की शनिवार को आई है। खास बात यह है कि रिपोर्ट आने के बावजूद 27 कोरोना संक्रमितों को शनिवार सुबह तक सेंटर में रखा हुआ था, जबकि एक पीड़ित को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंडका थाने इलाके में स्थित एनडीएमसी के 240 फ्लैट को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां 131 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। ये जमाती निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए थे। इनको तीन व चार अप्रैल को मरकज से निकालकर बक्करवाला क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया था। ये सभी तमिलनाडु, झारखंड व राजस्थान के रहने वाले हैं। इन 131 में ंएक शुरू में ही कोरोना पॉजिटिव था। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सभी को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया जाएर्गा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें