फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हीट वेव का कहर अस्पताल में बढ़े मरीज, नाक से खून निकलने के भी मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
-तेज गर्मी से बिगड़ रही लोगों की सेहत
विज्ञापन

-डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के केस में इजाफा
-दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब साफ तौर पर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कमजोरी, उल्टी और बेहोशी जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी और लू के कारण कई मरीजों में नाक से खून (नकसीर) आने की शिकायत भी सामने आ रही है। शरीर में पानी की कमी और अधिक तापमान के कारण यह समस्या बढ़ रही है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



बुजुर्ग, बच्चे और मजदूर ज्यादा प्रभावित : गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और धूप में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो रहा है, जिससे हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन



तेज धूप और लापरवाही बन रही वजह : डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलना, पर्याप्त पानी न पीना और सिर को ढककर न चलना इस समस्या की मुख्य वजह है। कई लोग बिना जरूरी सावधानी के घर से निकल जाते हैं, जिससे उन्हें तुरंत परेशानी होने लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक और लगातार नकसीर जैसी स्थिति को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों ने कहा कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें और दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें। इसके साथ ही ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें