फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को दिनभर परेशान करेगी लू, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Wed, 29 May 2019 05:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिर पर दुपट्टा ओढ़कर धूप से बचने की कोशिश करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर झुलसाया। गर्म हवाओं के कारण छांव में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार से लू चलने की शुरुआत होगी। यह स्थिति सप्ताह के अंत तक बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते सप्ताह समाप्त हो गया। इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को मामूली राहत रही, लेकिन इससे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर लोग गर्म हवाओं से बचते दिखाई दिए। अभी गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार से चलने वाली लू ज्यादा परेशान करेगी। लू के कारण बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें