फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से बरेली-लखनऊ के लिए उड़ान 15 जून बाद होगी शुरू

Wed, 29 May 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/साहिबाबाद
विज्ञापन
Hindon Airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के साथ ही भारतीय विमानपत्तन और जिला प्रशासन के अधिकारियों का फोकस एक बार फिर हिंडन एयरपोर्ट के संचालन पर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एसके सिंह ने बरेली डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को बताया कि टर्बो एविएशन कंपनी 15 जून के बाद से बरेली से लखनऊ और हिंडन टर्मिनल दोनों जगहों के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। 10 जून के बाद से इसका शेड्यूल जारी होने के साथ ही टिकट की बुकिंग भी खुलने की संभावना है।

विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को 10 जून तक एयरपोर्ट की सभी जरूरी काम करने की समय सीमा तय कर दी है। हिंडन टर्मिनल पर पार्किंग और कैंटीन का काम अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सप्ताह में दो से दिन यहां आकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं।  

वेस्ट यूपी के यात्रियों को मिलेगा फायदा 
हिंडन टर्मिनल से घरेलू उड़ान शुरू हो जाने से वेस्ट यूपी के कई जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। गाजियाबाद के साथ-साथ बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ समेत कई जिलों के लोग यहां से यात्रा शुरू कर सकते हैं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। शुरुआती चरण में हिंडन टर्मिनल से कुन्नूर, जैसलमेर, पिथौरागढ़, नासिक, बरेली समेत कई शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अन्य कई शहरों के लिए भी यहां से फ्लाइट शुरू होंगी। 
विज्ञापन

 
 एसके सिंह, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि, टर्बो एविएशन कंपनी की हवाई सेवाएं 15 से 20 जून के बीच शुरू कराने की तैयारी है। इसको लेकर डीएम के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो गई है। जल्द अधूरे काम पूरे होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें