फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 44 पार

Sun, 24 May 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तपन भरी गर्मी और लू के चलते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के लोग बेहाल रहे। पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली-एनसीआर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इतना ही नहीं दिल्ली के पालम में पारा 46 डिग्री को भी पार कर गया।
विज्ञापन


इस बीच गर्मी के कहर से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 200 से ज्यादा लोगों से मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिण और पश्चिमी मध्य प्रदेश व राजस्थान में लू के जारी रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक 44.5 दर्ज किया गया।

रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन तपन से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। 27, 28 और 29 मई को पारा 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जा सकता है। -डॉ. रंजीत सिंह, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें