फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय दिवस: 2020 तक देश में होंगे 48 करोड़ हृदयरोगी

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2020 तक हृदयरोग से मौत या अपंग होने के सबसे ज्यादा मामले होंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष तक देश में करीब 48 करोड़ हृदयरोगी होंगे जिनमें से 26 करोड़ की मौत इसी बीमारी की वजह से होगी। यह जानकारी बीके सिविल अस्पताल के आरएमओ और हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन गर्ग ने दी।  

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कोहली के मुताबिक हृदयरोग की वजहों में लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोटापा, शुगर, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल मुख्य हैं। 
विज्ञापन


सर्वोदय अस्पताल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके झा के मुताबिक नयमित व्यायाम,फास्ट फूड से दूरी, शराब और गुटखे से परहेज, पर्याप्त नींद और वजन और कम तनाव से दिल के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार कर सकते है। 

फोर्टिस अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. संजय कुमार ने बताया कि व्यक्ति को 35 वर्ष की आयु के बाद नियमित अंतराल में  ह्रदय से जुडी जांच करवाते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें