फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया डॉक्यूमेंट्री से रोक हटाने को सुनवाई आज

Thu, 12 Mar 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार गैंगरेप मामले में बने वृत्तचित्र पर लगी रोक हटाने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने इस पर सुनवाई बृहस्पतिवार को तय की है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ के समक्ष यह सुनवाई होनी थी लेकिन समयाभाव के कारण अदालत ने सुनवाई बृहस्पतिवार को तय कर दी।

यह जनहित याचिका कानून के तीन छात्रों अरुण मेनन, कार्तिक पाडोडे व विभोर आनंद ने दायर की है। उन्होंने तर्क रखा कि वृत्तचित्र पर रोक लगाने का निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत दिए मौलिक अधिकारों का हनन है।

निचली अदालत द्वारा सरकार के आवेदन पर 4 मार्च को वसंत विहार गैंगरेप मामले में दोषी मुकेश के साक्षात्कार पर आधारित वृत्तचित्र पर रोक लगाने के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें