फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए हॉस्टल मैनुअल के खिलाफ जेएनयू छात्रसंघ आज जाएगा हाईकोर्ट

Mon, 20 Jan 2020 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ नए हॉस्टल मैनुअल को रद्द कराने के लिए सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। हाईकोर्ट से पुरानी दरों पर पंजीकरण कराने की मांग की जाएगी। जेएनयू छात्रसंघ का कहना है कि वह सेमेस्टर पंजीकरण, परीक्षाओं और कक्षाओं सहित सभी अकादमिक गतिविधियों के बहिष्कार को जारी रखने के लिए भी कहेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में छात्रसंघ की ओर से एक रिलीज जारी कर कहा गया है कि सोमवार को मामला कोर्ट में ले जाया जाएगा। छात्रसंघ का कहना है कि कोई भी शैक्षिक कार्यक्रम शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा के बाद ही लाया जाए। छात्रसंघ ने प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी शेड्यूल को खारिज किया है। 

छात्रसंघ का दावा है इस समय परीक्षा और कक्षाएं लेने से अराजकता और हंगामा ही होगा। उसने प्रशासन से मांग की है कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों पर से सभी दंडात्मक कार्रवाइयों को भी पूरी तरह खत्म किया जाए। छात्रसंघ की दलील है कि नया आईएचए मैनुअल जेएनयू एक्ट 1966 के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें