राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को बहस के लिए 22 जनवरी तक टाल दिया। विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने प्रस्तावित आरोपी की ओर से बहस के लिए मामला मंगलवार को तय किया था।
हालांकि, आरोपी के वकील ने सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया। वकील ने आरोपियों के तरफ से दलील दी कि कुछ निजी परेशानी के कारण वे बहस नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कोर्ट ने अनुरोध का विरोध नहीं किया और बहस के लिए अगली तारीख 22 जनवरी, 2026 की है।