फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Visa Scam Case: कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, कांग्रेस सांसद के खिलाफ कोर्ट ने तय किए आरोप

Tue, 23 Dec 2025 11:13 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ चीनी वीजा घोटाला मामले में आरोप तय करने आदेश दिया है।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी वीजा स्कैम मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने इस मामले में भास्कर रमन को भी आरोपी बनाया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। आरोप तय किए जाने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया मुझे कई रास्ते देती है और मैं उन सभी रास्तों का इस्तेमाल करूंगा।

विज्ञापन



कार्ति चिदंबरम और सात अन्य के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे  स्पेशल जज (सीबीआई) दिग विनय सिंह ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया और इस मामले में चेतन श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

इससे पहले अक्टूबर 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने वर्ष 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले में आरोपियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया। कथित घोटाले के समय कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें