फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, खान-पान पर विशेष नजर

Tue, 17 Jun 2025 02:30 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, दिल्ली

सार

पेट से जुड़ी समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट से जुड़ी समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की सेहत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन अभी उनकी अस्पताल से छुट्टी की तारीख तय नहीं की गई है।

विज्ञापन

अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार है, वे पेट के संक्रमण से उबर रही हैं। उनके खान-पान पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और वे निगरानी में हैं। एहतियात के तौर पर, उनकी छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य और खान-पान पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

दरअसल नौ जून को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इसी अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था। चेक-अप से दो दिन पहले, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उनकी कुछ जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें