दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट साझा कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब को मालूम ही नहीं है कि मेरे स्वास्थ्य विभाग ने उनके अधीन आने वाले दिल्ली पुलिस विभाग को 18 अप्रैल को ही हीट वेव की एडवाइजरी भेजी थी। केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को भी भेजी थी।
आगे लिखा कि बीती 27 मई को मैंने रिव्यू लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। फिर से सभी विभागों को एडवाइज़री भेजी है। इतने बड़े पद पर आपके सलाहकार आपको सही सलाह नहीं दे रहे हैं। दिल्ली को नकारात्मकता की तरफ ले जा रहे हैं।
उपराज्यपाल ने जारी की एडवाइजरी
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना हीट वेव को लेकर मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक दिल्ली के मजूदर छूट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उनका पैसा नहीं कटेगा।
हीट वेव पर सौरभ भारद्वाज ने ली थी बैठक
दिल्ली में बढ़ते तापमान के साथ हीट वेव के मरीज बढ़ गए हैं। इन्हें देखते हुए दिल्ली के सभी अस्पतालों में दो-दो बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। वहीं लोकनायक अस्पताल में पांच बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।
हीट वेव पर एडवाइजरी जारी
बीते सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली में गर्मी बहुत अधिक बढ़ती जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों को एक एडवाइजरी पहले ही जारी की गई थी, उसी के साथ-साथ एक नई एडवाइजरी सभी अस्पतालों को जारी की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी 26 अस्पतालों में दो-दो बिस्तर और लोकनायक अस्पताल में पांच बेड हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना हीट वेव को लेकर मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक दिल्ली के मजूदर छूट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उनका पैसा नहीं कटेगा।