फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम बना आफत: आंधी में पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 29 May 2024 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दोनों युवक पुश्ता रोड होते हुए हिरंकी चर्च के पास पहुंचे थे कि तेज हवा से एक बड़ा पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुधवार शाम आई आंधी के दौरान पेड़ गिरने से अलग-अलग स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पुष्पेंद्र सिंह (23) और विजय (24) के रूप में हुई है। अलीपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। हादसे के समय दोनों युवक पुश्ता रोड से गुजर रहे थे। इस बीच तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ स्कूटी पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


दोनों युवक पुश्ता रोड होते हुए हिरंकी चर्च के पास पहुंचे थे कि तेज हवा से एक बड़ा पेड़ गिर गया। पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने विजय को नजदीकी बुराड़ी के अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें