फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री को मिली शिकायत, देर से आते हैं डॉक्टर

Mon, 06 Jul 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अक्सर ओपीडी में डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। घंटे-दो घंटे इंतजार के बाद भी मरीज या तीमारदार की हिम्मत नहीं हो पाती कि वह इसकी शिकायत डॉक्टर से कर पाए, लेकिन अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के देरी से आने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री को मिली है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरी निर्देश दिए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को शिकायत मिली थी कि ओपीडी में मरीज इलाज का इंतजार करते रहते हैं और डॉक्टर काफी देरी से आते हैं।

यह भी शिकायत मिली थी की स्वास्थ्यकर्मी भी समय से अस्पताल से नहीं पहुंचते, इसलिए मरीज अपनी बारी के इंतजार में घंटों कतार में खड़े रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और विभाग को पूरे मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव मधु के गर्ग ने दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों, चिकित्सीय संस्थानों, डिस्पेंसरी के प्रमुखों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि सभी अस्पतालों प्रमुख को निर्देश देकर समय पर ड्यूटी आना सुनिश्चित कराएं।

सर्कुलर में कहा गया है कि ओपीडी में समय पर पहुंचे डॉक्टर ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस सर्कुलर का जमीनी स्तर पर कितना असर होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें