फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona News: दिल्ली में कोरोना को लेकर अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

Tue, 11 Apr 2023 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्साकर्मी समेत अन्य पहलुओं की जानकारी की।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना को लेकर अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंगलवार को कोविड-19 की स्थिति, रोकथाम व प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में ओपीडी, सेंट्रल स्टोर और ड्रग कंट्रोल विभाग की व्यवस्थाओं की जांच की। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और किसी भी संभावित प्रकोप की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसी दिशा में कोरोना की तैयारियों को परखने और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

Trending Videos

मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्साकर्मी, जांच की क्षमता, चिकित्सकीय उपकरण एवं चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन

कोरोना के 980 नए केस मिले, दो की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 980 नए केस मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। 3772 लोगों ने जांच कराई, पॉजिटिविटी रेट 25.98% दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सोमवार को कोरोना के कुल 484 केस आए थे, लेकिन पॉजिटिविटी रेट मंगलवार की तुलना में ज्यादा था। इस दिन पॉजिटिविटी रेट 26.58% दर्ज किया गया था और तीन लोगों की कोविड से मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें