फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां में खाना खाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर, जाने से पहले पढ़ लें ये जानकारी

Wed, 05 Sep 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर शेफ संजीव कपूर को स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है। हाल में नोएडा के सेक्टर-63 स्थित उनके येलो चिली रेस्तरां में तंबाकू प्रकोष्ठ टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां मिली थीं। इस पर टीम ने जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन


टीम ने कई अन्य रेस्तरां पर भी नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया था। कहा गया है कि दोबारा से रेस्तरां में नियमों का उल्लंघन होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

तंबाकू प्रकोष्ठ टीम की जिला सलाहकार श्वेता खुराना ने बताया कि शेफ संजीव कपूर को एडवायजरी भेज दी है। इनके रेस्तरां में बने स्मोकिंग रूम में लोगों को माचिस दी जा रही थी, जबकि नियमों के मुताबिक माचिस नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना अपराध होता है, ऐसी जगहों पर साइन बोर्ड लगाने होते हैं। इस पर लिखा होना चाहिए कि अगर स्मोकिंग की तो 200 रुपये का जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन

एक बार रेस्तरां का निरीक्षण कर चुके हैं, इसमें कई खामियां मिली थीं। जुर्माना लगाने के बाद उसको ठीक करने के लिए कहा गया है। दोबारा से रेस्तरां में नियमों का उल्लंघन होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें