फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन 15 दिन आगे बढ़ाने की सिफारिश,  स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मांगा समय

Tue, 07 Apr 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन कुछ और दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह है संक्रमित मरीजों का लगातार मिलना। स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि 15 दिन लॉकडाउन आगे बढ़ाने से दिल्ली की स्थिति और भी ज्यादा नियंत्रण में लाई जा सकती है। जानकारों के अनुसार, जब तक दिल्ली में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आएगा और सभी लोगों की रिपोर्ट सरकार को मिल जाएगी, तब तक लॉकडाउन को हटाना उचित नहीं है। दिल्ली के तकरीबन आठ जिले प्रभावित हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन सिर्फ आठ जिलों में करना भी संभव नहीं है, इसलिए विभाग ने सलाह दी है कि 30 अप्रैल तक लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस सलाह पर अंतिम फैसला दिल्ली सरकार को ही लेना है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि हमसे लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर पूछा गया था, जिस पर हमने वर्तमान हालात को देखते हुए इसे 15 दिन और बढ़ाने की सलाह दी है। बाकी फैसला राज्य व केंद्र सरकार को लेना है।

दरअसल दिल्ली में कोरोना के कई हॉटस्पॉट हैं और यहां से लगभग रोज ही कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां हर छह दिन के अंदर मरीज दो गुने हो जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते केजरीवाल सरकार मंगलवार को 5टी प्लान लेकर आई है।
विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ रहे मामले ही ये वजह हो सकते हैं कि राज्य सरकार ने केंद्र को यहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने केंद्र से कहा है कि वह राजधानी में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का समय बढ़ा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें