फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 रुपये में ही डेंगू की जांच करेंगे निजी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने फिक्स किया रेट

Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट के लिए जिले के निजी अस्पताल और लैब अब 600 रुपये और प्लेटलेट्स काउंट के 50 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं ले पाएंगे। हालांकि जहां अब तक डेंगू एलाइजा की जांच के नाम पर 800 से 1500 रुपये तक वसूले जाते थे, वहीं अब उनकी मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाम लगाते हुए सभी की दरें तय कर दी हैं।

विज्ञापन


विभाग की ओर से इसके लिए सभी निजी अस्पतालों को सर्कुलर भेजा जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल में इसकी जांच निशुल्क होती है। अगर निजी अस्पताल में डेंग की पुष्टि होती है, तो जिला अस्पताल में आकर निशुल्क जांच करा सकते हैं।

यहां पर एलाइजा किट से डेंगू की जांच की जाती है। बारिश के बाद डेंगू के संदिग्ध मरीजों का आना शुरू हो गया है। अस्पतालों की ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। ऐसे में डेंगू के डर से लोग जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में जाकर प्लेटलेट्स काउंट करते हैं। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि अस्पतालों को सर्कुलर भेजा जा रहा है। अगर कोई ज्यादा पैसे लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें