फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध किया तो कर दी दोस्त की हत्या

Sat, 31 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के मियांवाली नगर में एक सप्ताह पूर्व हुए एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। युवक की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर उसके दोस्त ने की थी।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 23 जनवरी की रात पश्चिम विहार स्थित एक फ्लैट में जयदेव सिंह के बेटे शैलेंद्र के जख्मी होने की जानकारी मिली।

अस्पताल में अगले दिन उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र फाइनेंस कंपनी में काम करता था और काफी शराब पीता था। इससे उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

एक साल पहले परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। जांच के बाद पुलिस ने 29 जनवरी को निहाल विहार निवासी ई रिक्शा चालक धरमवीर (24) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से सोनी हैंडीकैम, पीड़ित का मोबाइल, एक सिम, दो घड़ी, दो पेन ड्राइव, हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। धरमवीर ने बताया कि  घटना वाले दिन शैलेंद्र उसे लेकर अपने घर आ गया। जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद वह शैलेंद्र के घर में लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें