फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उसाने पर व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

Sun, 08 Nov 2015 05:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मुजेसर के जीवन नगर गौंछी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने दो लोगों खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विनोद कुमार(48) परिवार के साथ जीवन नगर गौंछी क्षेत्र के चंदीला चौक के पास रहता था।

विनोद मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के डिबाई का निवासी था और यहां साइकिल रिपेयर का काम करता था। विनोद के बेटे महेंद्र ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता का कृष्ण कुमार, विकास और कुछ अन्य लोगों से रुपयों का लेनदेन था।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों आरोपी विनोद को रुपयों के लिए परेशान करते थे, कई बार उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी।  महेंद्र के मुताबिक इसी कारण उसके पिता परेशान रहते थे।
विज्ञापन


जिसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

महेंद्र का आरोप है कृष्ण व विकास के डर से ही विनोद ने जहरीला पदार्थ खाया है जिस कारण उसकी मौत हुई। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें