आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बिजली-पानी के मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मशाल जुलूस पर तंज कसा है। साथ ही उन्हें नसीहत भी दी है कि वह कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देते तो बेहतर होता।
आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने इस बारे में राहुल गांधी को एक पत्र भी लिखा है। मीडिया से बात करते हुये दिलीप पांडे ने कहा कि राहुल गांधी अगामी 28 तारीख को बिजली-पानी के मसले पर राजघाट से मशाल जुलूस निकाल रहे हैं।
पार्टी की प्रदेश इकाई का संयोजक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि राहुल गांधी से इस बारे में बातचीत करूं। इस बारे में एक उन्हें पत्र भी लिखा है। इसमें हमने राहुल गांधी का दिल्ली की राजनीति में स्वागत किया है। बकौल दिलीप पांडेय, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध अरविंद केजरीवाल अच्छी तरह से कर रहे है।