नई दिल्ली। पड़ोस में रहने वाली लड़की के प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली तो उसने युवक पर चाकू से हमला करवा दिया। जख्मी हालत में हरीकिशन (31) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद से आरोपी युवती और चाकू मारने वाले दोनों युवक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, हरीकिशन परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहता है।
वह एक पब्लिक स्कूल में नौकरी करता है। इसके पड़ोस में गरिमा नामक युवती रहती है। कुछ दिन पहले हरीकिशन और गरिमा की दोस्ती हो गई। गरिमा हरीकिशन से शादी करना चाहती थी। इस बीच हरी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली।