फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रखी छह लेन सड़क के विस्तारीकरण की आधारशिला

Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार शाम महावीर चौक से डूंडाहेड़ा सीमा तक जाने वाली सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण कार्य की आधारशिला रखी। नगर निगम द्वारा इस सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण पर 36.61 करोड़ रुपये  खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


छह लेन बनने वाली इस सड़क पर दोनों तरफ फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनेंगे तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज भी बनाई जाएंगी।

लगभग साढ़े सात किलोमीटर की गुड़गांव की यह पहली आधुनिक सड़क होगी, जिस पर दोनों तरफ 3-3 मीटर का साइकिल ट्रैक व फुटपाथ बनेगा। सड़क बनने के बाद यातायात सुचारू रूप से चलेगा तथा जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें