एक महिला के एटीएम से दस हजार रुपये निकालते एचडीएफसी बैंक के एटीएम पहुंची। उसने 10 हजार रुपये निकालने के लिए अपना पिन डाला। एटीएम से 2000 रुपये की जगह एक नोट 500 रुपये का निकला। इससे महिला को मात्र साढ़े आठ हजार रुपये ही मिले। मामले में महिला ने बैंक मैनेजर से शिकायत की है।
एटीएम से कम रुपये निकलने की ये घटना नगली वाजिदपुर निवासी सपना के साथ हुई है। बुधवार दोपहर वह सेक्टर-110 स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले गईं थीं।
उनका बैंक खाता फेडरल बैंक का है। एचडीएफसी के बूथ से रुपये निकालते वक्त उन्हें दो-दो हजार के पांच नोट की जगह चार नोट ही मिले। पांचवां नोट 500 रुपये का था, जो दो हजार के नोटों के बीच में था।
उन्होंने एचडीएफसी बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने फेडरल बैंक में शिकायत करने को कहा। वहां से उन्हें पता चला कि एचडीएफसी के सेक्टर-110 एटीएम से पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं।