फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 7 महीने से गायब JNU छात्र नजीब का केस सीबीआई को सौंपा

Tue, 16 May 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जेएनयू से 15 अक्टूबर 2016 को गायब हुए छात्र नजीब अहमद का मामले की जांच आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दिया है। अब तक इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन


जज जीएस सिस्तानी और रेखा पिल्लई की बेंच ने आज नजीब अहमद की गुमशुदगी मामले की जांच त्वरित प्रभाव से सीबीआई को सौंप दी है। इस बात पर दिल्ली पुलिस को कोई ऐतराज न होने पर नजीब की मां की मांग को मानते हुए कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंपा।

कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को आदेश दिया है कि इसकी जांच डीआईजी रैंक से कम का अधिकारी नहीं करेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह माना कि पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के हर निर्देश व सुझाव पर अमल किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। प‌िछले सात महीने से गायब नजीब का अब तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें