फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न पर HC गंभीर, संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

अदालत ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले को गंभीरता से लिया है। अदालत ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की खंडपीठ ने मंगलवार को पारित एक आदेश में कहा कि रिपोर्ट दो सप्ताह में दाखिल की जाए। इतना ही नहीं नाबालिग पीड़िता का नाम और पहचान छिपाई जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई एक सितंबर तय की है।


पीठ ने दिल्ली सरकार के अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी को निर्देश दिया कि स्थिति रिपोर्ट दाखिल करते समय, लड़की के नाम के साथ-साथ उसके माता-पिता के नाम को भी छिपाया जाए। और लड़की की पहचान और निजता के अधिकार की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें