फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से निपटने के लिए सरकार की क्या है तैयारी, कोर्ट में दाखिल करें जवाब

Tue, 09 Jun 2020 03:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले एक-डेढ़ महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दिल्ली एनसीआर के लिए खतरे का संकेत है। इसे लेकर मंगलवार को उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और सभी नागरिक निकायों को भूकंप के संभावित खतरे से निपटने के लिए बनाई गई योजना और उनके क्रियान्वयन के विस्तृत जानकारी देते हुए तत्काल हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। विशेषज्ञों ने भी लगातार लग रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए आगाह किया है और कहा है कि इन्हें हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और कोई बड़ी आपदा हो उससे पहले ही उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के पूर्व हेड एके शुक्ला ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई मशीन नहीं है जो भूकंप की भविष्यवाणी कर सके। लेकिन लगातार आने वाले इन छोटे-छोटे झटकों से हम सतर्क रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए छोटे भूकंप को देखते हुए, भविष्य में 6.5 रिक्टर पैमाने तक का भूकंप आ सकता है।
विज्ञापन


भूकंप विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि डेढ़ महीने के अंदर 10 से ज्यादा भूकंप के झटके आने के बाद दिल्ली-एनसीआर में बड़ी तबाही आ सकती है। यह बडे़ भूकंप आने का संकेत है। 

वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉ. कलाचंद सैन ने कहा, हम वक्त, जगह और तीव्रता का साफ तौर पर अंदाजा नहीं लगा सकते, मगर यह मानते हैं कि यहां एनसीआर क्षेत्र में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं, जो दिल्ली में एक बड़े भूकंप की वजह बन सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें